फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन निलंबित

Sat, 27 Jun 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन महेंद्र प्रताप को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भारी पड़ गई। शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन पर सड़कों के रखरखाव और मरम्मत में लापरवाही बरतने का भी आरोप है। निर्माण खंड प्रथम के एक्सईएन अजय कुमार को प्रांतीय खंड का चार्ज सौंपा गया है।

चीफ इंजीनियर (सीई) वीके सिंह ने बीते दिनों जिले में सड़कों का जायजा लिया था। इसमें सड़कों की हालत संतोषजनक नहीं मिली थी। सबसे खराब स्थिति निर्माणाधीन हैदरगढ़-महराजगंज-रायबरेली रोड की मिली थी।

निर्माण में धांधली की आशंका पर सीई ने नमूने भी भरवाए थे। साथ ही प्रांतीय खंड के एक्सईएन को बदहाल रोड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रोड की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीई ने बताया कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसे गंभीरता से लेकर शासन से एक्सईएन को निलंबित कर दिया गया। यही नहीं एक्सईएन पर अपने क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव में लापरवाही बरतने का भी आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें