महराजगंज इन्हौना मार्ग लंबे अरसे से बदहाल था। काफी जद्दोजहद के बाद इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लंबाई 17 किलोमीटर है। इसका निर्माण करीब 36 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग करा रहा है।
यह लोग रहे मौजूद
रविवार को मुरैनी प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार, लोक नाथ पांडेय, भानू सिंह, मोहम्मद वसीम, कमलेश अंकित, पवन सिंह, संतोष रणधीर, सुशील मिश्रा, हरिहर सिंह सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने खेरवा गांव के पास एकत्रित होकर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया।
यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: भव्य सजी है रामनगरी, मठ-मंदिर... घाट-महल सब होंगे जगमग; तस्वीरों में देखें अलौकिक छटा
जब तक अधिकारी नहीं आते, नहीं होने देंगे काम
विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से धांधली का आरोप लगाते हुए काम बंद करवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जा रहा है। जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर समस्या का निदान नहीं करेंगे, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा।