फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण में मनमानी कर रहे अफसर, ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे के चौड़ीकरण में एनएचएआई के अफसर मनमानी कर रहे हैं। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने अमावां चौराहे पर प्रदर्शन किया। कहा कि यदि इसी तरह भेदभाव से काम कराया गया तो जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह, नियाज, शंभू प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, प्रियंका सिंह, अमरावती, ईश्वर देई, सुशील कुमार पांडे, संतोष कुमार मौर्य, संगम गुप्ता, संग्राम सिंह ने बताया कि अमावां स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पास पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक तरफ पुलिया का ज्यादा हिस्सा और दूसरी तरफ कम हिस्सा लेकर निर्माण कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि एनएचएआई के अफसर और ठेकेदार चौड़ीकरण के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रामसमुझ, सुरेश यादव, विजय सोनी, संतोष विश्वकर्मा ने इसका विरोध किया। साथ ही यह भी बताया कि मार्ग के निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है। यदि कोई इसकी शिकायत भी करता है तो ठेकेदार धमकी देख लेने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें