रायबरेली। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने अंकुल चौधरी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला। सभी ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की।
महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य मानसिंह पटेल, पूर्व विधायक रामसिंह पटेल के नेतृत्व में सरदार पटेल की प्रतिमा से निकला कैंडल मार्च शहीद स्थल तक पहुंचा। सभी ने मोमबत्ती जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर रामपाल चौधरी, शिवधारी सिंह, चंद्रपाल, राम कृपाल चौधरी, आशुतोष चौधरी, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप, रामखलन व शिवकरन चौधरी आदि मौजूद रहे।