फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान और आतंकवाद की बात से नहीं भरेगा गरीब का पेट-प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विरोधी दलों पर खूब बरसीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पिछले चुनाव में कहा था कि हम सभी को लखपति बनाएंगे, लेकिन देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के लोग लखपति तो नहीं हुए, लेकिन सरकार ने उन्हें गरीब जरूर बना दिया है।
बसपा-सपा और भाजपा की राह को आपने आसान बना दिया है, क्योंकि यह सब जाति-धर्म बता करके आपका वोट हथिया लेते हैं। इन्हीं के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं और यह मजे में रहते हैं।
विज्ञापन

आप तो और गरीब होते जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के बजाय पाकिस्तान और आतंकवाद की बात करने से किसी का पेट नहीं भरेगा।
वह शुक्रवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र में सलोन कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में मुख्य समस्या बेरोजगारी है। महंगाई है। महिलाओं की सुरक्षा है। किसानों की बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई चरम पर है। मैं जानती हूं कि आप किस तरह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आप खरीद नहीं पा रहे हैं।
असलियत ये है कि मोदी यह सब अपने उद्योगपति दोस्तों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग इलाज के अभाव में मर गए। सरकार इलाज तक नहीं करा पाई। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को छलने का काम किया गया। इसलिए जरूरी है कि आप सब इस सरकार को उखाड़ फेंको।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो किसानों के कर्जे माफ करेंगे। आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे। 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं-धान की खरीद करेंगे। दुकानदारों, छोटे व्यापारियों का बिजली बिल का बकाया माफ कर देंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। कहा कि यह खोखले वादे नहीं हैं। सरकार बनते ही हम यह सब करके दिखा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें