फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टॉपरों को वजीफे में मिलेगी प्राथमिकता

Fri, 24 Jul 2015 11:56 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीफा पाने के लिए अब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करनी होगी। अच्छे अंक पाने पर वजीफे में वरीयता मिलेगी। समाज कल्याण विभाग ने नए शिक्षा सत्र से छात्रवृत्ति देने में टॉपरों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इससे मेहनती बच्चों का प्रोत्साहन भी होगा।
विज्ञापन


अब तक दो लाख से कम आय वाले अभिभावकों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। इसमें बच्चों के अंकों व विषयों को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। ऑनलाइन आवेदन के बाद विभाग मिले लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों के खाते में छात्रवृत्ति भेज देता है।

अब आय की सीमा की प्राथमिकता को स्थगित कर दिया गया है। अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को इसके वरीयता दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद बच्चे के पिछली कक्षा में पाए अंकों को देखा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही वर्तमान में वह किस तरह का कोर्स कर रहा है। इसे भी गंभीरता से लिया जाएगा। दोनों बिंदुओं के आधार पर छात्र को वजीफे के लिए चुना जाएगा। यह व्यवस्था इसी शिक्षा सत्र से लागू होगी।

 समाज कल्याण अधिकारी एके सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति में परिवर्तन किया गया है। अब मेहनती बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए दिशा-निर्देश आ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें