फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर की मौत पर फूटा गुस्सा, फूंकी जीप

Fri, 24 Jul 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में हेडमास्टर की मौत के बाद ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने प्रधानाध्यापक को कुचलने वाली जीप में तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने और शव हटाने की कोशिश की तो उनको लाठी-डंडा लेकर खदेड़ दिया। एएसपी और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनकी भीड़ से तीखी तकरार हुई।
 
खेरवा मजरे लखापुर निवासी रमेश प्रसाद पांडेय (55) छतोह ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोस्तपुर बुड़बारा में प्रधानाध्यापक थे। शुक्रवार की शाम वे घर से मोपेड से नसीराबाद आए थे।
विज्ञापन


 घर लौटते समय सलोन-जायस मार्ग पर टिकरिया चौराहे के पास सामने से आई जीप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे हेडमास्टर की मौत हो गई। चालक जीप छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीप को आग लगा दी। सूचना पर नसीराबाद पुलिस ने शव उठाने व फायर ब्रिगेड ने आग बुुझाने का प्रयास किया तो उन्हें लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया।

 बवाल की सूचना पर एएसपी राममूरत यादव और सीओ सलोन अल्का धर्मराज कई थानों का पुलिस बल लेकर पहुंची। किसी भी अफसर की हिम्मत लोगों से बात करने की नहीं हुई।

अधिकारी और पुलिस फोर्स मूकदर्शक बनी सिर्फ जलती हुई जीप और लोगों को देखती रही। काफी देर बाद अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने नसीराबाद निवासी जीप चालक राम जियावन को हिरासत में ले लिया है। रमेश हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें