फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कांतीदेवी को मिलेगा अध्यापक पुरस्कार

विज्ञापन
कांती देवी गुप्ता। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए अमावां विकास क्षेत्र में तैनात एक शिक्षिका को चयनित किया गया है। शिक्षक दिवस पर शिक्षिका कांती देवी गुप्ता को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि जनपद की शिक्षिका को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने से जिले का नाम रोशन हुआ है। स्काउट गाइड संस्था के वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला कहते हैं कि स्काउट गाइड की लीडर ट्रेनर को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना जाना गौरव की बात है।
विज्ञापन

प्रदेश के 73 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए जाने के लिए सूची बुधवार को अनुमोदित कर दी है। इसमें रायबरेली जिले से कांती देवी गुप्ता का नाम शामिल है। वह 33 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने 1987 में प्राथमिक विद्यालय लोधवामऊ से सेवाएं देनी शुरू की थीं। रसेहता में 2015 से प्रधानाध्यापक हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया। स्काउटिंग गाइडिंग के साथ ही समाजसेवा से भी जुड़ी रहीं।
वर्ष 2016 के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिवशरण सिंह बताते हैं कि जिले के शिक्षकों ने कई बार सम्मानित होकर गौरव बढ़ाया है। कांती देवी गुप्ता ने 2014 में पहली बार राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था, लेकिन चयन न हो पाने के कारण निराश हो गई थीं। इधर तीन साल से लगातार आवेदन कर रही हैं और इस बार चयन कर लिया गया। वर्ष 2016 के बाद अब राज्य अध्यापक पुरस्कार इस जिले की झोली में आया है। इसके पहले उमाकांत शुक्ला, शांती अकेला, नीलिमा श्रीवास्तव, साधना शर्मा समेत कई लोग पुरस्कृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें