फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ गोदाम में खाद पाने को लिए दिखी मारामारी

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को गोरा बाजार स्थित पीसीएफ गोदाम में खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में यूूरिया की किल्लत से किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ये है कि एक बोरी खाद के लिए किसानों को तड़के उठकर केंद्रों पर पहुंचना पड़ रहा है। पीसीएफ गोदाम में गुरुवार को खाद पाने के लिए किसानों में मारामारी दिखी।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए जान जोखिम में डालकर पुरुष और महिला किसान के लिए लाइन में लगी नजर आई। एक बोरी खाद पाने के लिए एक घंटे का समय लगा। खाद वितरण में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों के पसीने छूट आए।
शहर के गोरा बाजार स्थित पीसीएफ गोदाम में खाद के लिए तड़के से ही किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक तक पुरुष और महिला किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन

लाइन में लगीं राही ब्लॉक क्षेत्र के मुंशीगंज की कलावती और सुनीता का कहना था कि एक घंटे से लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पाई है। जगतपुर से आए राम विलास का कहना था कि एक घंटे लाइन में लगने के बाद एक बोरी खाद मिली है।
धान की फसल बर्बाद हो रही थी। खाद मिलने पर अब राहत है। इसी तरह अन्य किसानों में खाद वितरण के लिए मारामारी दिखी। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि खाद की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
राही ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति खागीपुर सड़वा में गुरुवार को भी खाद का वितरण किया गया। खाद के लिए किसानों का भारी हुजूम उमड़ा। कार्यवाहक सचिव नागेंद्र कुमार ने एक-एक करके सभी किसानों को खाद का वितरण किया।
कार्यवाहक सचिव का कहना है कि समिति से जुड़े किसानों को खाद का वितरण कराया जा रहा है। समिति में भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर किसान को एक बोरी खाद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें