फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुराईबाग चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, गेगासो-बहाई चौकी इंचार्ज हटे

विज्ञापन
स्वप्निल ममगाई, एसपी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और लापरवाह दरोगाओं पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया। लापरवाही पर मुराईबाग चौकी प्रभारी जयनाथ सिंह यादव को जहां लाइन हाजिर कर दिया गया। गेगासो और बहाई चौकी प्रभारी बदले गए हैं।
विज्ञापन

एसपी स्वप्निल ममगाई ने फेरबदल में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्टता जांच पदक से विभाग का नाम रोशन करने वाले एवं वीआईपी सेल प्रभारी रवींद्र सोनकर को एक बार फिर अपना पीआरओ नियुक्त किया। इससे पहले भी रवींद्र पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
जहानाबाद चौकी प्रभारी रहे अरविंद पांडेय को पुलिस लाइंस से मुराईबाग चौकी का नया प्रभारी बनाया। लालगंज कोतवाली की बहाई चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव को हटाकर गदागंज थाने भेजा गया। सरेनी थाने की गेगासो चौकी प्रभारी उमेश यादव को हटाकर सरेनी थाने भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक राजकिशोर अग्निहोत्री को सरेनी थाने की गेगासो चौकी की कमान दी गई। पुलिस लाइंस में ही तैनात रहे दरोगा अशोक कुमार को लालगंज कोतवाली की बहाई चौकी का नया प्रभारी बनाया गया।
सरेनी थाने में तैनात दरोगा निखिलेश कुमार को मिल एरिया, शिवगढ़ थाने में तैनात दरोगा जगदीश यादव को खीरों, पुलिस लाइंस में तैनात दरोगा अवधेश यादव को मिल एरिया थाने में तैनाती दी गई।
जिले में पुुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आम जनता को त्वरित न्याय देने और ईमानदारी बरतने वाले उपनिरीक्षकों को थानों और चौकियों पर तैनाती दी जा रही है। 10 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल करके उन्हें नई तैनाती दी गई है। काम के प्रति लापरवाह बरतने वाले अन्य दरोगा और निरीक्षक ज्यादा दिन तक थाने पर नहीं रह पाएंगे। सभी के कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है।- स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें