फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला की कमी से बिजली उत्पादन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में कोयले की कमी बरकरार है। अधिकारियों के दावे के विपरीत अभी तक कोयले की अवाक नहीं बढ़ी है। दो यूनिटें बंद चल रही हैं जबकि बाकी चार यूनिटों में उत्पादन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। यही हाल रहा तो जल्दी ही और यूनिटें ठप हो जाएंगी।
विज्ञापन

कोयला संकट की वजह से एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार की यूनिट नंबर छह और दो बंद कर दी गई हैं। स्टाक धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इस समय यूनिट नंबर एक 172 मेगावाट, तीन 200 मेगावाट, चार 199 व यूनिट नंबर पांच 188 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही हैं। उत्पादन घटने के बाद अब परियोजना में 1550 मेगावाट की जगह बहुत कम बिजली का उत्पादन हो रहा है।
सोमवार की शाम तक परियोजना में कोयले की चार रैक पहुंची थीं। देर रात दो मालगाड़ियों के और पहुंचने की संभावना है। एनटीपीसी के अधिकारी लगातार दावे कर रहे हैं कि कोयले का संकट जल्दी खत्म हो जाएगा, लेकिन आसार इतने आसान नहीं दिख रहे हैं। परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि कोयले की आपूर्ति धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस हफ्ते के अंत तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें