फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती लाइन पर गिरा बबूल का पेड़, दो गांवों में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी गांव के पास एक बबूल का पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे एक पोल टूट गया और तार जमीन पर गिर गया। इस वजह से दो गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच हजार लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अवर अभियंता व विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों से की, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। पूछने पर अवर अभियंता नितीश दुबे ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने की जानकारी नहीं है। पता करवा कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
पिपरी गांव के पास एक ठेकेदार पेड़ कटवा रहा था। पास से ही बिजली की लाइन गुजरी है। पेड़ तारों पर गिर गया। इससे एक खंभा टूट गया। इस वजह से तार जमीन पर आ गए। पोल टूटने से पिपरी और जलालाबाद गांव की बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

दिवाली के एक दिन पहले बिजली बंद होने से गांव में अंधेरा पसर गया। ग्रामीण रामनेवाज, बनवारीलाल, माताबदल, रामप्रकाश ने बताया कि इसकी जानकारी उपकेंद्र में दी गई। इस पर कर्मचारी पहुंचकर गांवों को जाने वाली लाइन का जंफर खोल दिया और वापस लौट आए। बिजली आपूर्ति बहाल करने का कोई प्रयास नहीं किया। इससे दिवाली अब अंधेरे में बीतेगी।
धरी रह गईं तैयारियां, लोग खफा
प्रदेश सरकार ने धनतेरस और दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया है। पवर कॉरपोरेशन ने भी खूब तैयारियां की, लेकिन सब धरी रह गई। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने हर विद्युत उपकेंद्र पर एक गैंग और अवर अभियंताओं व उपखंड अधिकारियों को देखरेख के निर्देश दिए थे। कोई खामी आने पर तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यहां कोई देखने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें