फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर पोस्टर वार, लिखा- 'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'

Tue, 29 Apr 2025 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले पोस्टर वार दिखा। यहां भाजपा नेता द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा गया कि 'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, तो हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'। अब इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। 
विज्ञापन
राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सांसद के खिलाफ रात में होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए गए। इनमें उनके पिछले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पोस्टरों में लिखा 'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'। 'राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए'।

विज्ञापन


होर्डिंग हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह की तरफ से लगाई गई। होर्डिंग लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही"। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। कहा कि राहुल गांधी का यह बयान जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है। इससे समाज में विभाजन पैदा हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश में एक साथ छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, संयुक्ता बनीं अल्पसंख्यक कल्याण की सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब उनके रायबरेली दौरे से पहले इस मुद्दे को फिर से उठाया जा रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि राहुल गांधी को रायबरेली को जातिवाद में उलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें