फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: राहुल गांधी आज केंद्रीय योजनाओं की परखेंगे हकीकत, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे रायबरेली

Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली आ रहे हैं। यहां कांग्रेस सांसद केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। दिशा की बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी।

विज्ञापन


पिछली बैठक में उठाए गए कई मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। राहुल पिछली बैठक में उठे मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें