फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जा, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में तालाब और सरकारी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। मामले में लिखापढ़ी के बावजूद यह सिलसिला थम नहीं रहा है। भदोखर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित तालाब पर कब्जा किया गया। राजस्व टीम की जांच में खुलासा हुआ तो सोमवार को केस दर्ज कराया गया। भदोखर एसओ पंकज तिवारी का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत सरायं दामू में आने वाले तालाब पर कब्जा कर लिया गया। यह जमीन बेलाभेला और सरायं दामू की सीमा पर हाईवे किनारे है। राजस्व विभाग के मुताबिक जमीन की कीमत लाखों में है। इस जमीन को लेकर काफी दिनों से रिटायर्ड सीडीओ और शिवाजी नगर के रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था।
यह मामला रिटायर्ड सीडीओ के बेटे से जुड़ा हुआ है। कोई कार्रवाई न होने पर रिटायर्ड सीडीओ ने जिला प्रशासन से शिकायत की। इस पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच करके रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी।
विज्ञापन

इसी रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल पुरुषोत्तम भारती ने भदोखर थाना पुलिस को तहरीर दी। राजस्व विभाग से कराई गई जांच में जिस स्थान पर निर्माण हो रहा था, वह जमीन सरकारी अभिलेख में तालाब में दर्ज है। एसओ पंकज तिवारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर आस्था निलयम शिवाजी नगर निवासी गिरीश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें