फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगवाने वाले गरीबों को प्राथमिकता पर मिलेगा निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना टीकाकरण करवा चुके गरीबों को कोटे की दुकानों पर प्राथमिकता पर राशन देने का आदेश दिए गए हैं। शनिवार से 27 नवंबर तक सिर्फ टीका लगवा चुके कार्ड धारकों को ही राशन देने के आदेश हैं।
विज्ञापन

जिले की 1145 कोटे की दुकानों पर अलग-अलग तीन-तीन दिन राशन वितरण के साथ ही टीकाकरण कैंप भी आयोजित होगा। टीके से वंचित गरीबों को 28 से 30 नवंबर के बीच राशन दिया जाएगा।
शहर में तो टीकाकरण शत-प्रतिशत हो चुका है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण काफी धीमा है। टीकाकरण की प्रगति में सुधार लाने के लिए अब कोटे की दुकानों पर टीकाकरण कैंप आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीका लगवा चुके कार्डधारकों को प्राथमिकता पर राशन देने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को कोटे की कई दुकानों से बिना टीका वाले कई गरीबों को वापस करके आगामी 28 नवंबर को राशन लेने के लिए बुलाया गया।
अब कोरोना का टीका लगवाने वाले गरीबों को ही समय से राशन मिल सकेगा। हालांकि गरीबों को राशन ने वंचित नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्हें सबसे बाद में राशन दिया जाएगा।
राशन बांटने के साथ टीकाकरण को प्रेरित करेंगे कोटेदार
कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के साथ ही टीकाकरण भी कोटेदारों को करवाना होगा। कार्डधारकों व उसके परिवार के लोगों में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए कोटेदारों को प्रेरित करना होगा। कोटेदार अब तक टीका न लगवाने वाले गरीबों की सूची भी तैयार करनी होगी।
प्राथमिकता के आधार पर कोटेदारों को टीकाकरण के काम को शत प्रतिशत पूरा करवाना होगा। हालांकि शनिवार से शुरू हुए राशन वितरण के दौरान तमाम लोगों को बिना राशन ने दुकानों से वापस होना पड़ा। उन्हें महीने के अंतिम तीन दिनों में राशन दिया जाएगा।
कोरोना से लोगों को बचाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए कोटे की दुकानों पर टीकाकरण के लिए कैंप भी आयोजित होंगे। 27 नवंबर तक टीका लगवा चुके लोगों को प्राथमिकता पर राशन दिया जाएगा। टीके से वंचित कार्ड धारकों में 28 से 30 नवंबर के बीच राशन वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विमल शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें