रायबरेली। मनरेगा से गांवों में अमृत सरोवर बनाने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में लक्ष्य के सापेक्ष 90 सरोवरों के इस्टीमेट पास होने के बाद 40 में काम शुरू कराया गया है।
उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा ने अमावां ब्लॉक के गांवों में शुरू हुए अमृत सरोवर के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान और सचिव को समय से काम को पूरा कराने के आदेश दिए। सभी खंड विकास अधिकारियों को समय से काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
शहर के पार्कों की तरह गांवों में भी अमृत सरोवर बनवाए जा रहे हैं। तालाब के साथ ही चारों और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पौधरोपण कराकर उन्हें सुंदर बनाया जाएगा।
जिले में पहले चरण में 95 अमृत सरोवर बनाए जाने हैं। इसमें 90 सरोवरों के इस्टीमेट पास हो गए हैं। 40 पंचायतों ने काम भी शुरू कर दिया है। पंचायतों को सभी गांवों में काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
उपायुक्त मनरेगा ने गुरुवार को अमावां ब्लॉक के बघेल और पहरेमऊ में शुरू कराए गए अमृत सरोवर के काम का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रधान को काम में अधिक से अधिक श्रमिकों को लगातार समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पास हुए इस्टीमेट के हिसाब से काम काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा ने बताया कि 90 अमृत सरोवरों के इस्टीमेट पास होने के बाद 40 में काम शुरू करा दिया गया है। सभी सरोवरों का काम शुरू हो जाएगा। सभी को मानकों को ध्यान में रखकर काम कराने के आदेश दिए गए हैं।