फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 के चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे ब्राह्मण: सतीश चंद्र मिश्र

विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को प्रतीक चिह्न देते कार्यकर्ता। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों और दलितों पर अत्याचार हो रहा है। इस उत्पीड़न का जवाब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रबुद्ध वर्ग देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों की आबादी 13 प्रतिशत और दलितों की आबादी 23 प्रतिशत है। दोनों यदि आपस में मिल गए तो बसपा को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में ब्राह्मण भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएंगे।
शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल बसपा के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि चंदे के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपये वसूले गए हैं, लेकिन जनता को इसका हिसाब अब तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

बसपा ने 23 तारीख से प्रबुद्ध सम्मेलन शुरू किया है, जिसके बाद कांग्रेस, सपा व अन्य पार्टियों में खलबली बढ़ गई है। प्रदेश का प्रबुद्ध वर्ग बसपा के साथ एकजुट हो गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर और भगवान राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। बसपा की सरकार में प्रबुद्ध वर्ग को सुरक्षा, सम्मान और तरक्की मिली थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार आते ही प्रबुद्ध वर्ग को उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता आज से ही जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हों।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, मुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल इंतजार आब्दी उर्फ बाबी, शैलेंद्र गौतम, राकेश गौतम, बीड़ी सुमन, मनीष तिवारी, बाल कुमार गौतम, आशीष तिवारी, डॉ. बृजेश पाल, चंद्रभान मौर्य, राजकुमार मौर्य, आशीष अवस्थी, राजेंद्र अवस्थी, अनिल पांडेय, पवन मिश्रा, हरि कृष्ण द्विवेदी, विपिन बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें