फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के चक्कर में फंसी सीएम हेल्प लाइन की 275 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आईजीआरएस पर आने वाली ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में ब्लॉकों के अफसर लापरवाह हो गए हैं। खंड विकास अधिकारियों के स्तर पर जिले में 275 शिकायतें लंबित हैं। इसमें सात शिकायतें डिफॉल्टर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकों के अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को लापरवाह रवैया अपनाए हैं। मामले में डीडीओ ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को तीन दिन में शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को तय समय में निस्तारित करना होता है। ऐसा न होने पर शिकायतें डिफॉल्टर की श्रेणी में चली जाती है। मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं, लेकिन ब्लॉकों के अधिकारी शिकायतों को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारियों के स्तर पर 275 शिकायतें लंबित हो गई हैं। इसमें सात श्किायतों डिफॉल्टर भी हो चुकी हैं। डीडीओ एसएन चौरसिया का कहना है कि खंड विकास अधिकारियों को आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण तीन दिन में कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में सबसे ज्यादा लंबित शिकायतें
ब्लॉक लंबित शिकायतें
राही 49
डीह 30
डलमऊ 30
सतांव 28
बछरावां 25
शिवगढ़ 20
खीरों 18
सलोन 17
जगतपुर 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें