रायबरेली। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन एक लाख 33 हजार 79 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से हर हाल में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की बात कही।
जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ.रेनू चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.खालिद रिजवान ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
सीएमएस ने कहा कि सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि कुल तीन लाख 82 हजार 567 बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष 1675 बूथों पर एक लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।