फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान बवाल, सिपाही ने दीवान पर कुर्सी से किया वार, अफतरातफरी

विज्ञापन
सिपाही की पिटाई से लहूलुहान दीवान पंकज तिवारी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाने में सोमवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान सिपाही और दीवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे खफा सिपाही ने दीवान पर कुर्सी से हमला बोल दिया। इस दौरान दीवान लहूलुहान हो गया। घायल दीवान का सीएचसी जतुआ टप्पा में इलाज कराया गया। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ लालगंज डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना परिसर में जन्माष्टमी कार्यक्रम चल रहा था। कीर्तनकार शशिराज कमल की ओर से कीर्तन कार्यक्रम किया जा रहा था। तभी थाने में तैनात सिपाही विभोर विक्रम सिंह और दीवान पंकज तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आक्रोशित सिपाही ने दीवान पर कुर्सी से हमला बोल दिया। कुर्सी से कई बार प्रहार करके दीवान को लहूलुहान कर दिया। थानेदार सुरेश सिंह ने घायल दीवान को जतुआ टप्पा में भर्ती कराया। देर रात सीओ लालगंज ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

पूर्व थानाध्यक्ष संतोष कुमारी ने एसपी श्लोक कुमार से सिपाही की मनमानी की शिकायत भी की थी, लेकिन राजनीतिक पहचान के चलते उल्टे थानाध्यक्ष संतोष कुमारी का ही तबादला हो गया। संतोष कुमारी ने सिपाही को थाने से हटाकर अटौरा चौकी में तैनात कर दिया था।
नए थानाध्यक्ष के आते ही वह थाने पर फिर तैनात हो गया। उधर, सिपाही का कहना है कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। दीवान स्वयं उन्हें परेशान कर रहे थे। एसपी का कहना है कि सिपाही को निलंबित करके सीओ लालगंज से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें