फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला बंद मकानों को रेकी करके चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक युवक को सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात दुर्गापुर मोड़ के पास दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए करीब सात लाख कीमत के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि शहर में कई माह से चोरी की घटनाएं हो रहीं थीं। वारदातों का खुलासा करने के लिए सदर कोतवाल अतुल सिंह को लगाया गया था।
सीओ ने बताया कि शहर क्षेत्र के किशुनपुर रामचंद्र गांव निवासी संदीप मौर्य उर्फ ननकऊ के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी ने ही शहर क्षेत्र के अहियारायपुर, हनुमंतपुरम आदि मोहल्लों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी संदीप ने बताया कि वह नशीली गोलियों का सेवन करने का आदी है। अपना खर्च चलाने के लिए वह दिन में तालाबंद मकानों की रेकी करता था और फिर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

चोरी के जेवरात को औने-पौने दामों में बेचकर अपना खर्च चलाता था। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर मांग बेंदी, मंगलसूत्र, कान की बाली, हार, झुमकी समेत सात लाख कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें