फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भेजा गया पुलिस बल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिले से भी पुलिस बल भेजा गया है। दो सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैै। ऐसे समय में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जब यहां पर कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के विभिन्न गंगाघाटों पर मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जा रहा है। हालांकि अफसरों का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा के पहले ही पुलिस बल जिले में आ जाएगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले से भी पुलिस बल भेजा गया है। एसपी श्लोक कुमार के मुताबिक दो सीओ, पांच निरीक्षक, 50 सिपाही, आठ दरोगा की ड्यूटी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगाई गई है। सभी को ड्यूटी के लिए रवाना भी कर दिया गया है। उनका कहना है कि ड्यूटी के बाद पुलिस बल वापस लौट आएगा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें