फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पहले पूरी कर ली जाएं सभी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्तिक पूर्णिमा की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने मेले में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि यदि लापरवाही मिलेगी तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क व पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन

गोकना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में जिले के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी व फतेहपुर से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने आते हैं। मेलार्थियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने नगर पंचायत, पावर कॉर्पोरेशन, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान व तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की।
एसडीएम ने कहा कि गंगा स्नान के दौरान स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए नाव, नाविकों व गोताखोरों की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कराएं। उन्होंने मेले में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, साउंड सर्विस, पेयजल, साफ-सफाई, प्रसाधन व वाहन पार्किंग बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया। कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मेले में किसी भी प्रकार की अराजकता नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं सीओ अशोक सिंह ने कोतवाल को सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अजय गुप्ता, कोतवाल शिवशंकर सिंह, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी निखिलेश मिश्रा, विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार मौर्य, जितेंद्र द्विवेदी, डॉ. शिव त्रिपाठी, प्रधान बृजेश यादव व गंगा विशुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें