फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अधेड़ को जूतों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गोपापुर गांव में पीआरवी पुलिस ने एक अधेड़ को जूतों से जमकर पीटा जिससे आहत अधेड़ ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम गोपापुर गांव निवासी चौबेलाल (50) का पड़ोसी महिला से विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताते हैं कि पीआरवी के सिपाहियों ने गांव वालों के सामने पहले अधेड़ को थप्पड़ों से पीटा। उसके बाद जूतों से उसकी जमकर पिटाई की। गांव वालों के सामने बिना गलती मार खाने से वह बहुत आहत था।
शुक्रवार दोपहर बाद अधेड़ ऊंचाहार गया और किसी दुकान से सल्फास की गोली ले कर खा ली। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिवारीजन आननफानन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बाबत कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें