फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे करें परेशान तो घबराएं नहीं, मिलाएं फोन पुलिस करेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। जीवन में सफल होने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही अपनी जानकारियां का एक-दूसरे से साझा अवश्य करें।
विज्ञापन

अपनी जानकारियां साझा करने से ऐसे तथ्य निकलकर सामने आते हैं, जिससे हमको अतिरिक्त ज्ञान मिलता है। नियम चाहे जिस क्षेत्र के हों उन्हें कभी मत तोड़ो।
पुलिस आपको रोक कर परेशान नहीं करती है, बल्कि नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। खासकर बेटियों को शोहदे परेशान करें तो घबराएं नहीं।
सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करें, पुलिस की आपकी मदद के लिए तत्काल पहुंचेगी। उपजिलाधिकारी महाराजगंज सालिगराम ने बुधवार को कुछ इसी अंदाज में छात्र-छात्राओं को टिप्स देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्रीमती रामदुलारी ताल्लुकेदारिया इंटर कॉलेज, सेंहगो बछरावां में आयोजित पुलिस की पाठशाला का। इसमें 317 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पर आवश्यकता पड़ने पर फोन करके पुलिस की मदद ले सकते हैं।
181 और 1076 नंबर पर फोन करने के बाद फोन मत काटें, फोन चलता रहने दें। इससे कुछ ही देर में पुलिस सर्विलांस की मदद से आप की लोकेशन को ट्रेस कर लेगी। छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी, सामाजिक अधिकारों व मिशन शक्ति की जानकारी दी।
सब इंस्पेक्टर शेखर कुमार ने कहा कि नियम कानून समाज की व्यवस्था के लिए बनाए जाते हैं। नियम कानूनों का पालन करना नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें।
पुलिस हमेशा आपके साथ है। समाज के बीच से ही लोग पुलिस सेवा में आते हैं। हम सभी को एक मजबूत संवाद कायम रखते हुए विचारों का आदान-प्रदान करना होगा।
सूचना तंत्र जितना मजबूत होगा, पुलिस भी उतनी ही मजबूती से बेहतर कार्य करेगी। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जहां कहीं भी गड़बड़ी दिखे तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय सजग रहती है। सभी छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कोई भी गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। सही जानकारी देकर ही अपना अकाउंट बनाएं।
उन्होंने महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताईं। स्कूल आते जाते अगर कोई अराजक तत्व परेशान करता है तो आपको हर चौराहे पर पुलिस, पीआरवी, पवन मोबाइल मिलेंगे, उनसे अपनी समस्या बताकर सहायता मांगे।
आप लोग अपने पास थानाध्यक्ष का नंबर 9454404126 व क्षेत्राधिकारी का नंबर 9454401515 अपने पास अवश्य रखें। प्रधानाचार्या आशा देवी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

आग में फंस जाएं तो खुली जगह में जाएं : राम मनोहर पांडेय
अग्निशमन अधिकारी बछरावां राम मनोहर पांडेय ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाने के टिप्स दिए देते हुए बताया कि आपदाएं तीन प्रकार की होती हैं। इसमें हवा, पानी और आग हैं। हवा और पानी की आपदाओं में कुछ न कुछ बच जाता है, लेकिन आग की आपदा सब कुछ खत्म कर देती है। आग से सर्वाधिक नुकसान होता है। उसे राष्ट्रीय क्षति कहते हैं। बच्चों को टिप्स देते हुए बताया कि गैस सिलिंडर व ऑफिस की आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया जाता है। एक व्यक्ति मानक के अनुरूप एक से डेढ़ मिनट तक विषम परिस्थितियों में सांस रोक सकता है। अगर दो मिनट तक उसको ऑक्सीजन नहीं मिली तो वह बेहोश हो जाएगा। इसलिए कभी आग से घिर जाएं तो खुली जगह में भागने का प्रयास करें। अग्निशमन अधिकारी ने बच्चों को गैस सिलिंडर से होने वाले रिसाव और उससे बचाव का तरीका डेमो करके बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें