फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मन की बात करते हैं, काम की नहीं : अखिलेश

Wed, 15 Feb 2017 11:02 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में बोलते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम रेडियो पर मन की बात तो करते हैं, लेकिन वे काम की बात कभी नहीं करते। ढाई साल के कार्यकाल में देश का विकास नहीं हुआ। सिर्फलुभावने सपने जनता को दिखाए जा रहे हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सीएम ने कहा कि हैंडिल में हाथ लगने से साइकिल की रफ्तार तेज हो गई है। सरकार बनने पर यूपी का और तेजी से विकास होगा। 
विज्ञापन


सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बेलहनी स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम अखिलेश ने जहां विरोेधी दल भाजपा पर निशाना साधा, वहीं पांच साल में अपनी सरकार की ओर से किए गए काम व उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। अखिलेश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जनता से लुभावने वादे दिए थे, जो पूरे नहीं हुए। अबकी बार भाजपा सरकार के नारे पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि दावा करने वाले विकास नहीं कर सकते।

अपराह्न 2.30 बजे यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने नोटबंदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लाइन लगवाने वालों को वोट के लिए लाइन लगाकर उनकी (भाजपा) की हैसियत बता दीजिए। आने वाली सरकार सपा की होगी। उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अभी तो फोन करने पर समाजवादी एंबुलेंस ही आती है अगली बार सरकार बनने पर पशुओं के इलाज के लिए भी डॉक्टर दवा और गाड़ी सहित किसान के दरवाजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बच्चों को हर महीने एक किलो पाउडर मिल्क और एक किलो घी दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन को 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। खरीफ की उपज का सही मूल्य तक केंद्र सरकार नहीं दिला पाई। नोटबंदी पर तमाम लोगों की मौतें हुई, जिनके परिवार को मदद सपा सरकार ने दी। भाजपा ने पूछा तक नहीं। अखिलेश ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि बिना हैडिंल के साइकिल नहीं चल सकती। साइकिल को अब हैंडिल पकड़ने के लिए हाथ मिल गया है।

इसलिए साइकिल की रफ्तार तेज हो गई है। कांग्रेस को अधिक सीटें देने की बाबत कहा कि दिल बड़ा रखना चाहिए। ऐसा करने से मित्रता लंबी होती है। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए सरकार ने पूरे प्रयास किए। पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूपी डॉयल 100 की व्यवस्था नए तरीके से शुरू की गई। कहा कि प्रदेश में 32 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई, जिसमें कोई भेदभाव नहीं बरता गया। सरकार बनने पर फिर पुलिस भर्ती की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। जनता को कालाधन की जानकारी नहीं है, वहीं केंद्र सरकार कालाधन के नाम पर उनका ही रुपया लूट रही है। कहा कि जिन नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया, सरकार बनने पर उन्हें मंत्री आदि का दर्जा दिया जाएगा। इस मौके पर सरेनी से सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह, ऊंचाहार प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, मो. इलियास, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें