फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खिलाड़ियों ने ट्रायल मैच में दिखाया दम

Sun, 05 Apr 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों की तलाश कर रही है। टीम में रायबरेली के खिलाड़ियों को भी जगह मिल सके, इसके लिए रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


अंडर-19 के जिला स्तरीय ट्रायल में 90 खिलाड़ी चुने गए थे, जिनकी छह टीमें बनाकर ट्रायल मैच कराए जा रहे हैं। इसका मकसद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ढूढ़कर जिले की टीम बना सकें। तीसरे दिन शनिवार को ट्रायल मैच में टीम सी और टीम ई के बीच मुकाबला हुआ।

यूपीसीए के संयोजन में आरडीसीए की ओर से अंडर-19 के ट्रायल मैच कराए जा रहे हैं। दो मैच खेले जा चुके हैं। ट्रायल मैच 8 अप्रैल तक चलेंगे। तीसरे ट्रायल मैच में टीम सी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 305 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सक्षम सिंह ने 122 रनों की शतकीय नाबाद पारी खेली। टीम ई की ओर से गेंदबाजी में दिव्यांशु ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


टीम ई 202 रन ही बना सकी और सभी बल्लेबाज आउट हो गए। टीम ई का कोई भी बल्लेबाज संभल कर बल्लेबाजी नहीं कर सका। इस प्रकार टीम सी ने 103 रनों से जीत हासिल की। समन्वयक आशीष त्रिपाठी ने बताया कि मैच की अंपायरिंग रमन प्रजापति एवं मुदस्सिर ने की, जबकि स्कोरर की भूमिका गोविंद ने निभाई। अगर मैच सोमवार को टीम ए और टीम बी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें