रायबरेली। प्रयागराज जिले में 25 एवं 26 सितंबर को होने वाली 45वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल कराया गया।
इसमें खिलाड़ियों ने टीम में शामिल होने के लिए खूब पसीना बहाया। ट्रायल में 21 खिलाड़ी चयनित किए गए। इन्हें कैंप में हिस्सा लेना होगा, फिर 12 बेहतरीन खिलाड़ियों को चयनित कर टीम बनाई जाएगी।
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल देने के लिए काफी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। जिला कबड्डी संघ के सचिव मुन्नालाल साहू ने बताया कि लकी सिंह, अंबेश सिंह, हिमांशु, करन मिश्रा, सचिन यादव, कृष्णा, लवलेश कुमार, मो. आरिफ, पुल्कित निर्मल, जीतकुमार, सोनल कुमार, शैल कुमार, आलोक सिंह, रुद्र पटेल, सुख दीपक, जुनैद अली, अमन सिंह, सुजीत यादव, इरफान, नान्हू, रिषभ मिश्र का चयन किया गया। ये सभी तीन दिवसीय कैंप में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद 12 खिलाडिय़ों को चयनित कर टीम बनाई जाएगी। यह टीम प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इस मौके पर हिमांशु तिवारी, बीएन झा, सुल्तान आदि मौजूद रहे।