फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत का प्लास्टर गिरा, महिला घायल

Sat, 12 Dec 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया है। घर-गृहस्थी के सामान को भी नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत कर्मचारी ने डीएम से करके आवासों के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय कॉलोनी डी-93 आवास की मरम्मत कई वर्षों से नहीं कराई गई है। विकास कार्यालय के नाजिर श्रीकृष्ण मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया, लेकिन किसी एक भी नहीं सुनी।

शनिवार रात अचानक आवास के छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। इससे कर्मचारी की पत्नी रेखा मिश्रा घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। कमरे में रखे गृहस्थी का सामान को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आवास के मरम्मत की मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन अरविंद कुमार का कहना है कि जल्द ही जर्जर आवासों की मरम्मत कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें