फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड पर कनकापुर गांव के निकट रविवार को ट्रक की टक्कर से एक पिकअप लोडर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सरेनी क्षेत्र के भीटी मजरे सोतवाखेड़ा गांव निवासी रामआसरे, कमलेश, रामनाथ, भोला प्रसाद व नन्हे पिकअप लोडर वाहन से शव यात्रा में शामिल होने गेगासो गंगा घाट जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन हाईवे पर पहुंचा तभी फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां रामआसरे की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। घायलों ने बताया दुर्घटना के समय पिकअप में 15 लोग सवार थे। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को एक ढाबे में खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें