फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा कोरोना का कहर, 128 लोग चपेट में आए

विज्ञापन
कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। रविवार को 128 लोग और कोरोना से संक्रमित पाए गए। इस तरह जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 769 पहुंच गई है।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। यह लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को कोरोना की जांच में 128 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वह रायबरेली शहर के अलावा खीरों, राही, दीनशाहगौरा, डलमऊ, जगतपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी को होम आइसोलेशन कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद भी बाजारों में भीड़भाड़ रही। शहर के सब्जी मंडी, बस स्टेशन, सुपर मार्केट, जिला अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, कैपरगंज समेत अन्य जगहों पर लोगों की भीड़ लगी दिखी।
कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते नजर नहीं आया। यही नहीं अधिकतर लोग मास्क तक नहीं लगाए थे। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना के केस में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। घर से निकलने पर लोगों को हर हाल में मास्क लगाना चाहिए।
72 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
रविवार को 72 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। सभी स्वस्थ हो गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 72 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। सभी को होम आइसोलेशन कराया गया था। सभी अब स्वस्थ हो गए हैं। उनका कहना है कि कोरोना से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें