फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश राज में बिजली के लिए तरसते थे लोग : अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश की जनता बिजली के लिए तरसती थी, लेकिन अब योगी राज में 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

बीजेपी की सरकार में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिला है। प्रदेश में खुशहाली के लिए योगी सरकार जरूरी है। वह मंगलवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र के गणेशगंज बाजार में भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में सड़क, बिजली, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा बनाकर विकास का काम किया गया है। एक समय था बैंकों में गरीबों के खाते नहीं थे।
विज्ञापन

आज सभी को उन्हीं के खातों में योजनाओं के लाभ का पैसा पहुंच रहा है। भाजपा गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें विकास के नाम पर भेदभाव करती थी। आज ऐसा नहीं है। हर समाज के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें