फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रन फॉर यूनिटी में दिखा देशभक्ति का उत्साह

Sat, 01 Nov 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रन फार यूनिटी रैली में शामिल डीएम ह​र्षिता माथुर व एसपी डॉ. यशवीर सिंह व अन्य।
विज्ञापन
रायबरेली। एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। जिले के हर हिस्से में लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान देश की एकता और अखंडता को बचाए रखने की शपथ ली गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य मुकेश मिश्रा, सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल ने बस स्टेशन चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बस स्टेशन चौराहे से एक एकता पदयात्रा निकाली गई, जो अस्पताल चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि एक भारत आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देशवासी एकजुट रहकर एकता और अखंडता को सर्वोपरि मानेंगे। सांसद संजय सेठ व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रन फॉर यूनिटी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई।
विज्ञापन


रिजर्व पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया। रैली डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए पुलिस कार्यालय में संपन्न हुई। एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, भाईचारे, कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कमांडेंट 25वीं बटालियन पीएसी, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय क्षेत्राधिकारी लाइन के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

शहर के इंदिरा गांधी राजकीय बालिका महिला विद्यालय में भी सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. प्रीती तिवारी ने सरदार पटेल के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


लालगंज व सतांव में भी दौड़े लोग
लालगंज में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत बृजेंद्र नगर मोहल्ले स्थित राणा बेनी माधव की अश्वारोही प्रतिमा से हुई। कार्यक्रम में सीओ अमित कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस जवानों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नसीराबाद में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवाओं और आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। थाना परिसर से नगर पंचायत के मऊ मोड़ तक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई, जिन्हें प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने पुरस्कृत किया।

सतांव में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सकल नारायण इंटर कालेज अटौरा बुजुर्ग विद्यालय परिसर से होकर पूरे लालजी तक तीन किलोमीटर की रैली निकाली गई। खीरों में पुलिस कर्मियों व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। यह रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र खीरों से रफीक नगर, नयी बाजार, खीरों चौराहा होते हुए ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें