सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद बिलखते परिजन व जांच करती पुलिस।
खीरों। बेटी के घर से लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका पड़ोसी घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहरौली गांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि उनके पिता राधे (60) पड़ोसी राजकुमार उर्फ पप्पू के साथ छोटी बहन मोनी के गांव यूसुफपुर मजरे बहादुरखेड़ा गए थे। दोपहर बाद घर लौटते समय खीरों-अतरहर मार्ग पर हरीपुर मिर्दहा गांव के पास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक चला रहे राजकुमार उर्फ पप्पू व राधे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां राधे को मृत घोषित कर दिया गया। राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। राधे की मौत से बेटे श्यामलाल, दिनेश कुमार, फूलचंद्र, जगदीश, बहू मालती आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।