फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन के भवानीपुर के मरीज ने 11 दिन में जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला युवक भी कोरोना से जंग जीत गया है। मात्र 11 दिन में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। युवक रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार गांव के रहने वाले तीन लोगों के साथ ही आया था। उसके दो साथी पहले ही स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि कैंसर पीड़ित वृद्ध की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने के बाद युवक को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीती 26 अप्रैल को चार लोग मुंबई के धारावी से एंबुलेंस से यहां आ गए थे। तहसील प्रशासन ने रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार के दो युवकों को पकड़कर जांच कराई थी। बीती चार मई को कोरोना संक्रमित पाए गए युवक पिछले सप्ताह स्वस्थ हो गए थे।
साथ कैंसर पीड़ित वृद्ध में भी कोरोना के संक्रमण में आने के बाद मौत हो गई है। बीती 10 मई को भवानीपुर के युवक में कोरोना का संक्रमण पाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि लालगंज क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें