रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। रविवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे विलंब से पहुंची। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई। सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और धनबाद से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन एक घंटे देर से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर आधे घंटे विलंब से पहुंची, लेकिन हरचंदपुर पहुंचने पर एक घंटे लेट हो गई। बीच में गंगागंज स्टेशन पर स्टॉपेज न होने के बावजूद राजधानी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए करीब आधे घंटे तक रोका गया। नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन पौन घंटे देर से आई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची।
शनिवार रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल पौने दो घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा घंटे देर से आई। प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।