फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओवरलोड ट्रक गुजरने से टूटी पुलिया, आवागमन ठप

Mon, 06 Oct 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बसवाड़ी पुरवा गांव के पास रविवार को राजापुर रजबहे की पुलिया के पास पलटा ट्रक।
विज्ञापन
रायबरेली। राही ब्लॉक में शनिवार की शाम ओवरलोड ट्रक गुजरने से जर्जर पुलिया टूट गई। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग से बसवाड़ी पुरवा के पास से संपर्क मार्ग निकला है। इस मार्ग से राजापुर, पूरे मोहकम, ढकवा, गोपाल सिंह का पुरवा, पूरे सुरजू, पूरे पंचम, बेलाखारा, खूनू का पुरवा, नरवा बाजार, गोपाल सिंह का पुरवा, सुरजकुंडा गांव के ग्रामीण आते-जाते हैं।
विज्ञापन



बसवाड़ी पुरवा गांव के पास राजापुर रजबहा निकला है। लोगों को आने-जाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया था। पुलिया काफी दिनों से जर्जर थी। शनिवार की रात ईंट से लदा ओवरलोट ट्रक पुलिया से निकल रहा था। पुलिया के ऊपर से गुजरते समय पुलिया टूट गई। इससे ट्रक उसी जगह पर लटक गया। इससे अफरातफरी मच गई।

ट्रक गुजरने से आधा से ज्यादा पुलिया टूट गई। इससे अब चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। राजापुर के ग्राम प्रधान सुंदरलाल, विनीत यादव, मोनू, राहुल, दीपू, अंकित, देशराज, पंकज, रामदेव यादव, सुरेंद्र मौर्य, रामराज यादव ने बताया कि पुलिया टूटने से अब चार पहिया वाहन चालकों को मनेहरू होकर घूमकर निकलना पड़ रहा है। इसके लिए पांच किमी. का चक्कर काटना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चेतन सक्सेना ने बताया कि पुलिया मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है, जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें