फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रेन में चढ़ते समय गिरे यात्री की मौत

Thu, 25 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री गिर गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र के गांव बेहसू का पूरा निवासी दिनेश कुमार तिवारी (50) लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें प्रतापगढ़ जाना था। रायबरेली स्टेेशन पर ट्रेन रुकी तो कुछ सामान लेने के लिए उतर गए। ट्रेन चलने लगी तो दिनेश ने चढ़ने का प्रयास किया, तभी संतुलन बिगड़ने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गए। इससे ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए। ट्रेन को रोकने के बाद घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बात यात्री ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें