फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भड़के

Thu, 25 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दीवानी गेट के सामने बंगलादेश का पुतला फूंकते भाजपा अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद ने शहर में जनाक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सभी ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभी ने बांग्लादेश के कट्टरपंथी जिहादियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


सुपर मार्केट से डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक तक रैली निकाली गई। जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि हिंदुओं को कमजोर समझने की भूल न करें। प्रांत सहमंत्री विवेक सिंह ने कहा कि दलित दीपचंद्र दास की निर्मम हत्या से पूरे देश का हिंदू समाज खफा है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार की शह पर यह सब हो रहा है।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि कट्टरपंथी तत्वों से निपटने के लिए समस्त हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। जिला संयोजक विनोद मौर्या, जिलामंत्री धनंजय पांडेय ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बंद हो।
विज्ञापन


इस मौके पर हरिश्चंद्र शर्मा, दिनेश लोधी, महेश विश्वकर्मा, गया प्रसाद शुक्ला, पंकज मिश्रा, अतुलित वाजपेयी, संतोष सोनी, राजू रावत, सुरेश सिंह, अंशू पाल, प्रेमशंकर शुक्ला, दीप सिंह, ललित पांडेय, रामकरण पाल, केके तिवारी, हिमांशू यादव, अतीत, आदर्श मिश्रा मौजूद रहे। उधर, दीवानी कचहरी गेट पर भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अनीता श्रीवास्तव ने बांग्लादेश प्रधानमंत्री और जिहादियों का पुतला फूंका। कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें