फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दाखिल होंगे परचे, अबकी नामांकन केंद्रों पर जमा होगी जमानत राशि

विज्ञापन
जमानत राशि जमा करने के लिए लगी लाइन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए तीन अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्याशी तीन व चार अप्रैल को अपना परचा दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार जिला पंचायत सदस्य के साथ ही प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के दावेदारों को जमानत राशि जमा करने की सहूलियत मिली है। उन्हें अब बैंकों में लाइन लगाना नहीं पड़ेगा।
रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन स्थलों पर ही एआरओ के माध्यम से जमानत राशि जमा कराएंगे। कई ब्लॉकों में गुरुवार से ही जमानत राशि जमा कराने का काम भी शुरू हो गया। छतोह ब्लॉक में एआर (सहकारिता) व रिटर्निंग ऑफिसर आरएस सेंगर ने पहले ही दिन 350 लोगों की जमानत राशि जमा करवाई है। जिले में 15 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले में प्रधान के 988, बीडीसी के 1301, ग्राम पंचायत सदस्य के 12,447 और जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए तीन अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। पिछले कई दिनों से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम चल रहा है।
अब तक 30 हजार से अधिक परचे बिक चुके हैं। दावेदारों के सामने सबसे बड़ी समस्या जमानत राशि जमा करने की है। तहसील स्तर पर एक-एक बैंक शाखाओं में जमानत राशि जमा करने की व्यवस्था होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को चालान जमा करने में पूरा दिन लाइन में लगना पड़ रहा था।
प्रत्याशियों की सुविधा के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए जमानत राशि जमा करने की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सभी 18 ब्लॉकों में जमानत राशि जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।
डीएम के निर्देश के बाद छतोह के आरओ आरएस सेंगर ने पहले ही दिन 350 लोगों की जमानत राशि जमा करवाई। बीडीओ छतोह रिचा सिंह ने भी व्यवस्था में सहयोग किया।
इसके अलावा राही, डीह, बछरावां आदि ब्लॉकों में भी जमानत राशि जमा कराने का काम शुरू हो गया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नामांकन केंद्रों पर जमानत राशि जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
डीडीसी के 52 पदों के लिए 1056 परचे बिके
इस बार जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। महज 52 पदों के लिए गुरुवार तक 1056 परचे बिके चुके हैं।
गुरुवार को भी 150 लोगों ने कलेक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के न्यायालय से परचा खरीदा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जीके सिंह ने बताया कि अब तक 1056 परचे बिक चुके हैं। तीन अप्रैल से एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में नामांकन शुरू होगा।
ब्लॉकों में भी रही परचा खरीदने के लिए भीड़
जिले के सभी 18 ब्लॉकों में पिछले कई दिनों से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम चल रहा है। गुरुवार को भी सुबह से ही परचा खरीदने के लिए लाइन लगी रही। अलग-अलग काउंटरों पर परचा खरीदने के साथ ही क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत की एनओसी भी दावेदारों ने बनवाई। कई ब्लॉकों में रोक के बाद भी एनओसी के नाम पर रुपयों की वसूली की गई। हालांकि ब्लॉकों में अब 30 हजार नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें