फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी : जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पढ़ाया गया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रतापुर स्थित एफजीआईईटी में गुरुवार को पंचायत चुनाव में नियुक्त किए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र से पोलिंग पार्टियां मतदान के पहले बूथों पर पहुंच जाएं। पोलिंग पार्टियों के वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद ही प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव कराने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा निर्वाचन की पवित्रता को बनाए रखें। एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम पहुंचेगी, इसलिए वे किसी स्तर पर किसी के दबाव में आकर काम न करें।
सीडीओ अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन संबंधित गतिविधियों को अपनी हर विजिट में लिखेंगे। पीठासीन अधिकारी की डायरी भी चेक करेंगे। इस मौके पर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड की संस्तुति पर कटेगी चुनाव से ड्यूटी
सीडीओ अभिषेक गोयल ने सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह को पत्र जारी करके मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद लोग बीमारी का बहाना करते इससे बचने का प्रयास करते हैं।
मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद ही चुनाव से ड्यूटी काटी जाएगी। सीडीओ ने बजाया कि बहाना करके लोग अपनी ड्यूटी कटवा लेते हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित के वास्तविक रूप से बीमार होने का परीक्षण किए कराने के लिए सीएमओ को मेडिकल बोर्ड के गठन के लिए कहा गया है। ऐसे कार्मिक का प्रशिक्षण गठित मेडिकल बोर्ड करेगा। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही आगे की निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें