फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेरवा माइनर कटी, 80 बीघा फसल डूबी

Mon, 17 Apr 2017 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नहर कटने से भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र से होकर गुजरी बहेरवा माइनर की पटरी में कटान होने से 80 बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। इसमें कुछ फसल कटी थी, जिसे किसान सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। खड़ी फसल में पानी भर जाने से खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन


किसानों ने नहर कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। हताश किसानों ने किसी तरह नहर की कटान को बांध दिया। डलमऊ पम्प नहर से जुड़े कंदरावां रजबहा से बहेरवा माइनर निकली है।

रविवार रात यह नहर रामसांडा गांव के पास कट गई। रात में नहर कटने की जानकारी किसानों को नहीं हुई। सुबह जबह किसान खेतों की तरफ गए तो करीब 80 बीघा गेहूं की फसल लबालब पानी में डूबी थी। यह देख किसानों में हलचल मच गई।
विज्ञापन


इसमें ज्यादातर किसानों की फसल खड़ी है। जिन किसानों के खेत में कटी फसल पड़ी है। वह उसे सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। किसानों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के कर्मचारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

किसान रामकुमार मौर्य, रामबहादुर सिंह, उदयभान सिंह, कृष्ण कांत पांडेय, लालजी, श्री राम आदि ने बताया कि खड़ी फसल में पानी भर गया है। पानी निकालने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इससे फसल सड़ने की आशंका है।

एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार का कहना है कि नहर कटने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें