फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में ओरिएंटेशन खत्म, एमबीबीएस के विषयों की पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एकेडमिक पिनअप सेरेमनी के बाद उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) क्लासें पूरी हो गई हैं। अब एमबीबीएस की बेसिक पढ़ाई शुरू की गई है। पहले बैच में स्टूडेंट्स को बायोकेमिस्ट्री, एटॉमनी, फिजियोलॉजी व कम्युनिटी मेडिसिन विषय पढ़ाया जाएगा। एमबीबीएस के प्रथम बैच के विषयों की पढ़ाई शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं में जोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

29 अगस्त को एम्स में एकेडमिक पिनअप सेरेमनी के साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ था। शुरू में छात्र-छात्राओं को बेसिक जानकारी और आपस में जान पहचान बढ़ाने के लिए उन्मुखीकरण कक्षाएं संचालित कराई गई। अलग-अलग प्रांतों से आए स्टूडेंट्स को आपस में पहचान बनाने का मौका दिया गया। सभी ने एक दूसरे से अपने अनुभवों को शेयर किए।
हॉस्टल वार्डनों, एकेडमिक व रिसर्च इंचार्ज ने भी स्टूडेंट्स को बेसिक जानकारियां दी गई। मेडिकल एजूकेशन के बारे में उन्हें बताया गया। ओरिएंटेशन क्लासेज पूरी होने के बाद अब एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच के चारों विषयों बायोकेमेस्ट्री, एटॉमनी, फिजियालॉजी व कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

विषय की पढ़ाई शुरू होने के बाद एमबीबीएस के स्टूडेंट्स तनीषा, अनुष्का ठाकुर, राहुल गुप्ता, अक्षय श्रीवास्तव, आरती यादव, अमान खान में खुशी देखने को मिली। सभी को उम्म्मीद है कि वे बेहतर ढंग से एमबीबीएस की पढ़ाई को पूरी कर सकेंगे। शुरू में ही एमबीबीएस स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हॉस्टल के वार्डन नियुक्त किए गए हैं।
गर्ल्स वार्डन की जिम्मेदारी नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनन्या सोनी को दी गई है। जबकि मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. राहुल को बॉयज हॉस्टल की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अंशु खत्री को एकेडमिक और डॉ. संजय सादव को रिसर्च इंचार्ज बनाया गया है। ये दोनों इंचार्ज एम्स के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में काम करेंगे।
सभी को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने कहा कि एमबीबीएस के पहले बैच की उन्मुखीकरण कक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। अब एमबीबीएस के प्रथम बैच के चारों विषयों की पढ़ाई शुरू करा दी गई है। साथ ही सभी संकायों के साथ ही वार्डनों और इंचार्जों को भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ठीक ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें