फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोको पायलट अयाजुद्दीन और अनिल को मिला सेफ्टी अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोको लॉबी रायबरेली में कार्यरत लोको पायलट (मेल) अयाजुद्दीन अहमद और सहायक लोको पायलट अनिल कश्यप को मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने डीआरएम सेफ्टी अवार्ड से नवाजा है।
विज्ञापन

बता दें कि 17 अगस्त को सुबह रायबरेली रेलवे स्टेशन से अयाजुद्दीन अहमद और अनिल कश्यप गाड़ी संख्या 14202 इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर जौनपुर के लिए निकले थे।
गाड़ी गौरीगंज की तरफ 110 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर रही थी, तभी गौरीगंज स्टेशन कुछ दूर पहले एक महिला आत्महत्या करने की नीयत से ट्रैक पर लेट गई।
विज्ञापन

यह देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा महिला से कुछ दूर पहले ही ट्रेन रोक ली। पायलट ने यात्रियों की मदद से महिला को वहां से हटाया और ट्रेन में बैठा लिया। बाद में महिला को गौरीगंज में रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें