फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के जागरूक होने से बौखला गए हैं विपक्षी : अमरपाल

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते भाज - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा के ऊंचाहार विधानसभा के प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने सोमवार को कहा कि जनता की जागरूकता से विपक्षी हताश होकर गुंडई पर उतर आए हैं। इस बार ऊंचाहार विधानसभा सीट पर भाजपा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पांच साल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यही वजह है कि आज विकास प्रदेश में दिख रहा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने विधानसभा क्षेत्र के हरदी टीकर, रामगढ़ टिकरिया, सिंघापुर भटौली, गोकुलपुर रोझइया, सुल्तानपुर जनौली, ऊंचाहार कचहरी और जगतपुर में जनसंपर्क के दौरान लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडा, माफिया सलाखों के पीछे पहुंच गए। किसी की भी कानून हाथ में लेेने की हिम्मत नहीं पड़ी।
भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। केंद्र और प्रदेश सरकार के चलते देश और प्रदेश का विकास तेजी के साथ हो रहा है। युवाओं को रोजगार दिलाया जा रहा है। किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित कराई जा रही हैं। इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सपा गुंडों की पार्टी है। इसलिए जनता उसे नकार रही है। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव बाद और विकास कार्य कराए जाएंगे। जनसंपर्क के दौरान ही रोहनियां में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपाल ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि गुंडाराज खत्म करने के लिए हम सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें