फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आपत्ति व शिकायत दर्ज कराने के लिए कल तक मौका

Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 95 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है। इन केंद्रों के संबंध में आपत्ति व शिकायत दर्ज कराने के लिए चार दिसंबर तक प्रत्यावेदन दिए जा सकते हैं। इस बार सभी आपत्ति बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। वहां पर क्रॉस चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों के बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर ही ऑनलाइन प्रत्यावेदन देना होगा। जितने भी प्रत्यावेदन आएंगे, उन सभी का परीक्षण कराने के बाद आख्या अपलोड की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 95 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो चुकी है। परिषद के पोर्टल पर प्रत्यावेदन चार दिसंबर तक मांगे गए हैं। पोर्टल पर आने वाले प्रत्यावेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय की ई-मेल आईडी भी जारी की जाएगी, ताकि प्रत्यावेदन की एक प्रति कार्यालय को मिल सके।
विज्ञापन


पिछली बार कार्यालय पर आईं थी आपत्तियां

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 में हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 109 केंद्र बनाए थे। साथ ही कार्यालय पर ही आपत्तियां आईं थी और उसके बाद उन पर आख्या भेजी गई थी। जिसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्या 109 हो गई थी। परीक्षा देने वाले बच्चों की संख्या लगभग 73 हजार थी। वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 70 हजार बताई गई है। इसीलिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या घटी है। प्रत्यावेदनों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा केंद्रों और उनकी संख्या में बदलाव हो सकता है। इस बार प्रत्यावेदनों का निपटारा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद इसमें शामिल विद्यालयों का पुन: परीक्षण होगा ताकि सभी खामियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें