रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र कठगर में लगे कैंप में सुबह सन्नाटा पसरा रहा। जैसे-जैसे समय बढ़ा, वैसे-वैसे कुछ लोगों की संख्या पढ़ी। राजापुर गांव के रहने वाले रामू ने बताया कि पंजीकरण कराए गए थे, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते वापस लौटना। साढ़बरा के रहने वाले आशीष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ा।
जुटी भीड़, नहीं करा पाएं पंजीकरण
खीरों। पाहो गांव में लगे विद्युत शिविर में लोगों की भीड़ को जुटी लेकिन सर्वर फॉल्ट के कारण कई लोगों को बिना पंजीकरण कराए ही लौटना पड़ा। सत्येंद्र ने बताया कि पंजीकरण कराए थे, लेकिन जो बिजली बिल दिया गया था। वह ठीक से नहीं छपा था, इसकी वजह से एकाउंट आईडी नहीं मिली। इससे वापस लौटना पड़ा। शिविर में 25 लोगों का ही पंजीकरण हो पाया।
बिजली बिल से ज्यादा मिली छूट
शिवगढ़। विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ पहुंचे देहली गांव के उपभोक्ता अर्जुन ने बताया कि एक लाख 24 हजार रुपये का बिल था। इसमें 53 हजार रुपये की छूट दी गई। इसी तरह मनऊखेड़ा के जीत कुमार का 1,01,533 रुपये का बिल था। योजना के तहत ब्याज माफी और मूलधन में छूट के बाद 35,844 रुपये ही जमा करना पड़ा।
रायबरेली। बिजली बिल राहत योजना का फायदा उठाने शिविरों में आए उपभोक्ताओं पर सर्वर की सुस्त रफ्तार दिन भर भारी पड़ी। इसके चलते काफी संख्या में उपभोक्ताओं को बिना पंजीयन कराए ही वापस लौटना पड़ा। शिविरों में कई जगह भीड़ जुटी, तो कहीं पर सन्नाटा पसरा रहा। रुक-रुक कर सर्वर चलने से पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र खीरों के उपखंड अधिकारी अनमोल डागौर व अवर अभियंता कमल किशोर यादव के नेतृत्व में पाहो गांव में शिविर लगाया गया। सर्वर की समस्या के चलते दोपहर तक 25 उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करा पाए। दो लाख रुपये बकाया जमा कराया गया है। भोजपुर क्षेत्र के चहोतर गांव में बिजली बिल राहत योजना का कैप लगाया गया। सर्वर की समस्या के चलते एक भी पंजीकरण नहीं हो पाया। इसी तरह पूरे जिले में लगाए गए 250 स्थानों पर कैंपों में यही हाल रहा।
सर्वर की समस्या के चलते ज्यादातर लोगों को वापस लौटना पड़ा। मुख्य अभियंता रामकुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में सर्वर की कुछ समस्या आ रही है। इसे दूर करने करने के प्रयास चल रहे हैं।