फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, क्लीनिक छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के साकेत नगर चौराहे पर बुधवार को झोलाछाप के इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर काफी लोग पहुंच गए। भीड़ को देखते ही झोलाछाप क्लीनिक को बंद करके भाग गया। सूचना पर परशदेपुर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के वार्ड एक महावीरन निवासी हंसराज सरोज की पत्नी लालती देवी का एक हफ्ते से बुखार का इलाज चल रहा था। बुधवार को महिला को तेज बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हुई तो महिला को साकेत नगर चौराहे पर झोलाछाप की क्लीनिक पर ले जाया गया। झोलाछाप ने इलाज शुरू किया, लेकिन महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई।
कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। इससे पहले ही झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। पति हंसराज सरोज ने आरोप है कि साकेत नगर चौराहे पर डॉक्टर की क्लीनिक पर पत्नी को ले गए थे। ग्लूकोज चढ़ाने समय उसकी पत्नी की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें