फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो ने ठेलिया में मारी टक्कर, अधेड़ की मौत 17-11-11

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास अनियंत्रित टेंपो ने ठेलिया में टक्कर मार दी। इससे जूस दुकानदार घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूरे छेदी मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी गुट्टन (50) जमुनापुर चौराहे पर ठेलिया पर गन्ने का जूस बेचता था। मंगलवार शाम वह ठेलिया लेकर घर जा रहा था। तभी चौराहे के पास पीछे आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने ठेलिया में टक्कर मार दी। इससे जूस दुकानदार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
जिला अस्पताल में अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बाइकों में टक्कर, महिला की मौत
राही। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया।
कांटीहार मजरे भांव निवासी रमेश अपनी पत्नी अनीता (36) के साथ जमालपुर बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई।
इससे बाइक दंपती घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ यशकांत सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें